सिमडेगा, जनवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला नियोजन कार्यालय में शुक्रवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लकड़ा ने बताया कि विभिन्न स्थानीय संस्थानों में नियुक्ति हेतु चार अभ्यर्थी चयनित हुए। भर्ती कैंप में छोटानागपुर कल्याण निकेतन, सिमडेगा ने विलेज मोबाइलाइजर, अलआईसी ने बीमा सखी, आरसीए के लिए ऑन स्पॉट इंटरव्यू लिया गया। बताया गया कि भर्ती कैंप में कुल चार उम्मीदवार चयनित हुए। जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा और नियोजन कार्यालय के लक्ष्मण राम टोप्पो, युनिस ओरिया, अमृत लुगुन, गणेश यादव, हेमंत कुल्लू और प्यारी तिर्की उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.