जिला नियोजनालय में 29 को लगेगा भर्ती कैंप
पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पलामू जिला नियोजनालय की ओर से मेदिनीनगर स्थित पलामू जिला कार्यालय में 29 मई को एकदिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि पलामू जिला के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक के रूप में स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड डाल्टनगंज, एसबीआई लाइफ इंस्योरेंस को लिमिटेड और एसआईएस लिमिटेड बेलचांपा गढ़वा भाग लेगी। जिले के इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक, तकनीकि प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ एवं नियोजनालय का निबंधन कार्ड की प्रति के साथ भर्ती कैंप में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.