मुंगेर, मार्च 31 -- ​मुंगेर, निज संवाददाताः ​बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और नियोजनालय की पहल रंग ला रही है। सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय जॉब कैंप में उत्साहजनक माहौल दिखा। इस विशेष शिविर के माध्यम से 51 अभ्यर्थियों का चयन निजी कंपनी में विभिन्न पदों के लिए किया गया।​जेप्टो कंपनी ने किया चयनः​जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस नियोजन कैंप में नामी क्विक-कॉमर्स कंपनी 'जेप्टो' ने हिस्सा लिया। कंपनी के एचआर मैनेजर अविनाश कुमार ने कैंप में पहुंचे युवाओं को कंपनी की कार्यप्रणाली, वेतनमान, भत्तों और कार्यस्थल की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी की ओर से उपलब्ध 500 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। शिवि...