अररिया, अप्रैल 25 -- अररिया, संवाददाता शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला नियोजनालय के तत्वावधान में सोमवार और मंगलवार को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। दोनों दिन निजी क्षेत्र की अलग अलग कंपनियां अपना प्रतिनिधि भेज कर योग्य युवाओं का अलग अलग पदों के लिए चयन करेंगी। जॉब कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन स्थित कार्यालय परिसर में निर्धारित है।दी गई जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को आयोजित जॉब कैम्प में इंडिया एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद द्वारा एसएमओ, ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर कुल 100 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई निर्धारित है। यह भी पढ़ें- आठवीं, दसवीं और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.