मुंगेर, जून 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशंस प्रा. लि. के माध्यम से हायर अप्लायंसेज इंडिया प्रा. लि. में भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया गया। कंपनी के एचआर मैनेजर राहुल डी. बोरकर ने अभ्यर्थियों को कार्य की प्रकृति, वेतन-भत्ते, कार्यस्थल एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई 100 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 65 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 33 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद प्रथम चरण के लिए चयन किया गया। यह भी पढ़ें- जिला नियोजनालय, मुंगेर में जॉब कैंप रोजगार, करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास योजनाओं की दी ...