बिहारशरीफ, मार्च 6 -- जिला निबंधन केंद्र में 11 को लगेगा जॉब कैंप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संववाददाता। शहर के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में 11 मार्च को जॉब कैंप लगाया जायेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि कैंप में 10 कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी। कैंप में आठवीं से लेकर 12वीं पास के साथ ही ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को रोजगार दिया जायेगा। बीईएड, बीसीए, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी को भी मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...