हाजीपुर, अगस्त 7 -- आयकर विभाग,आसूचना एवं आपराधिक अन्वेशन,पटना के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला निबंधन कार्यालय,हाजीपुर में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निबंधन विभाग से संबंधित रिपोर्टिंग इकाइयों को निर्दिष्ट वित्तीय लेन-देन का विवरण सही,पूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में दाखिल करने, ई-वेरिफिकेशन तथा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं आयकर नियम, 2026 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में आयकर विभाग, पटना के आयकर अधिकारी (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) मुन्ना राम तथा आयकर निरीक्षक कृष्ण देव साहनी द्वारा जिला निबंधन पदाधिकारी हाजीपुर एवं जिले के विभिन्न निबंधन कार्यालयों के पदाधिकारियों को एसएफटी स्टेटमेंट दाखिल करने की प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता तथा ई-वेरिफिकेशन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंद...