रांची, मई 8 -- रातू, प्रतिनिधि। जिला नाई समाज रांची की 84वीं वार्षिक महासभा का आयोजन नौ मई को ठाकुर बगीचा आमटांड़, रातू में होगा। महासभा में समाज के विकास, एकता, शिक्षा, रोजगार और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिला नाई समाज ने सभी स्वजातीय बंधुओं से प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार सहित सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी और सदस्य भी भाग लेंगे। महिला मंडल की भी विशेष भागीदारी रहेगी। जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि महासम्मेलन समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को जोड़ने का माध्यम बनेगा। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में कुम्हार समाज की एकजुटता का बिगुल, 10 मई को गोपीमोड़ में होगा महा सम्मेलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...