बांका, मार्च 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि प्रदेश में सरकार जहां एक ओर शराबबंदी को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को नई राह दिखाने के लिए जिला नशा मुक्ति केंद्र भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जिला मुख्यालय के बाबूटोला में स्थित यह नशा मुक्ति केंद्र समाज के उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, जो नशे की लत में फंसकर अपना जीवन और परिवार दोनों बर्बादी की ओर धकेल चुके हैं। यह केंद्र भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सृष्टि इंटरनेशनल को अनुदानित है। जिसका मुख्य उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और परामर्श के माध्यम से सामान्य जीवन की ओर वापस लाना है। ज्ञात हो कि, यहां आने वाले मरीजों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.