जिला दस्तावेज नवीस संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू
पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला दस्तावेज नवीस संघ ने अपनी मांगों को लेकर 6 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया है। संघ ने जिला अवर निबंधक पदाधिकारी को पत्र सौंपकर औपचारिक जानकारी भी दी थी। संघ के इस फैसले से निबंधन कार्य प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आम लोगों को जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पलामू जिला अवर निबंधन कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर 60 से 80 दस्तावेज का निबंधन होता है जिससे करीब 10 लाख रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। संघ के अध्यक्ष ब्रजेंद्र नाथ सिंह और सचिव जवाहिर महतो पत्र के अनुसार, दस्तावेज लेखन में वंशावली के वंशजों की गवाही से संबंधित प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त के मौखिक आदेश पर कार्य किया जा रहा था। संघ ने इस मुद्दे को लेकर 23 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.