जिला तैराकी में आरना, अक्षज व दीया ने जीते पांच-पांच गोल्ड
धनबाद, जून 29 -- धनबाद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से 15वीं धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के स्विमिंग पूल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं तैराकी प्रशिक्षण केंद्रों से आए उभरते खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरना अग्रवाल, अवि अक्षज प्रेमित एवं दीया सेन ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इनके अतिरिक्त अंकित राज ने 4 स्वर्ण एवं एक रजत पदक, नमन महाजन ने चार स्वर्ण पदक जीतकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निवान अग्रवाल, शौर्य, समर प्रताप सिंह, आख्यान वर्मा, दिवांशी, दिव्यांशी, गीतिशा सिन्हा और स्पर्श नंदन ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.