जिला तैराकी प्रतियोगिता 20 जून को
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ पांचवीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 जून को करेगा। अखाड़ाघाट एफसीआई गोदाम रोड स्थित स्विम्फीट एकेडमी में प्रतियोगिता होगी। इसकी तैयारियों को लेकर आयोजन मंडल की एक बैठक गुरुवार को एकेडमी में हुई। संघ के सचिव कुंदन राज ने बताया कि 19 जून तक प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बैठक में संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, स्विम्फीट निदेशक आभास कुमार, कोच कमलदेव सहनी, अजय मिश्रा, अजीत कुमार, उमेश कुमार, राजीव कुमार रवि, संजय कुमार, ओमप्रकाश, संजीत कुमार, सेतिका सुमन, अर्चना कुमारी, रंजीता सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.