कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अर्मापुर स्टेट स्थित एसएएफ स्पोर्ट्स स्टेडियम पर शनिवार को तृतीय कानपुर देहात जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता और प्रथम प्राइज मनी प्रतियोगिता हुई। शहर के 10 विद्यालयों के कुल 230 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जेके मिलेनियम स्कूल, अकबरपुर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मदर मिशन एजुकेशन सेंटर, पनकी दूसरे और श्रीराम स्कूल, पनकी तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, द गैलेक्सी स्कूल गुजैनी को चौथा और एचएल ज्योति क्लब को पांचवां स्थान मिला। मुख्य अतिथि जिला ग्रामीण महामंत्री भाजपा दिनेश सिंह कुशवाहा, एमएसएसडी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित झा, उप्र स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन व यूपीआईसीए के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष छव...