जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कमल ताइक्वांडो एकेडमी प्रथम रही
बरेली, मई 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन ने जिला ताइंक्वाडो प्रतियोगिता बीबीएल स्कूल की अलखनाथ शाखा में कराई। इसमें लगभग 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आपीएस सोनाली मिश्रा व विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमेश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को मार्शल आर्ट सीखने के महत्व बताने के साथ अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को मार्शल आर्ट जरूर सिखाएं। ताइक्वांडो क्योरुगी टीम में कमल ताइक्वांडो एकेडमी प्रथम, स्पार्क एकेडमी द्वितीय, अमित एकेडमी तीसरे व डोजो एकेडमी चौथे स्थान पर रही। ताइक्वांडो पूमसे में बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो प्रथम, इन्फिनिटी एकेडमी द्वितीय, बीएसटी तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- इंटर स्कूल चैंपियनशिप में चमके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.