कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ की 35 सदस्यीय टीम गुरुवार को 26 वीं सब-जूनियर एवं जूनियर तथा 15वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए लोहरदगा रवाना हुई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो से चार जुलाई 2026 तक लोहरदगा में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में कोडरमा जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में अमोली मोदी, अनिक आर्य, अभि श्री, अद्विका साहू, आराध्या मेहता, आराध्या राज, आराध्या सिंह, आरोही कुमारी, आरती प्रिया, निखिल राज, नूपुर बरनवाल, ओम कुमार, प्रद्युम भारती, प्रिंस कुमार, रचिता राज, रक्षित राज, समृद्धि शर्मा, संगम राज, शानवी सिंह, शिवानंद गुप्ता, हर्षित कुमार गुप्ता, श्रेया कुमारी, शिवानी गुप्ता, आयुषी कश्यप, आदर्श कुमार सिंह, अभिजीत कुमार, अंश कुमार, ...