जिला ताइकवांडो प्रतियोगिता शुरू
रांची, मई 9 -- रांची। जिला ताइकवांडो संघ के तत्वावधान में शनिवार को शारदा ग्लोबल स्कूल में 12वीं रांची जिला ताइकवांडो प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी मनोज रत्न चौबे, सिस्टर टाइनी थॉमस, विद्यालय प्रबंधन निदेशक दीपक बंका, दीपा बंका, अनुज रंजन, शैक्षणिक निदेशका डॉ रंजना स्वरूप और प्राचार्या जसमीत कौर ने किया। दो दिवसीय स्पर्धा में जिले भर से 970 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, रेफेरी भाग ले रहे हैं। पहले दिन सब-जूनियर व जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए, जबकि रविवार को कैडेट एवं सीनियर वर्ग की भिड़ंत होगी। खिलाड़ी कुल 320 पदकों के लिए अपना कौशल दिखा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.