पलामू, अप्रैल 23 -- पंडवा, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में गौरव कुमार ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है। पंडवा निवासी छात्र गौरव कुमार पड़वा प्रखंड के सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहड़ा का छात्र है। 500 अंक की परीक्षा में गौरव कुमार ने 480 अंक लाकर नौंवा स्थान प्राप्त किया। गौरव कुमार ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई अपने गुरुजनों एवं माता-पिता के मार्गदर्शन में देश की सेवा के लिए देश का बेहतर इंजीनियर बनना चाहता है। अपने पोते की सफलता पर गौरव के दादा रामदास महतो ने बताया कि पोते की पढ़ाई के लिए अपने जीवन क्षेत्र में खेती मजदूरी कर पोते को पढ़ाया है। यह भी पढ़ें- मेसरा के प्रेम कुमार साहू बने स्टेट टॉपर उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं रहे इसके लिए भी मेहनत करेंगे। उन्होंने बताया कि गौरव का...