बोकारो, मई 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। इंटर साइंस की परीक्षा में जिले के टॉप टेन में स्थान बनाने वाली प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार की छात्रा सह कसमार प्रखंड के बरई कला गांव निवासी मारिया प्रवीण को प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजदेव साहू के नेतृत्व में शिक्षकों का दल गुरुवार को उनके आवास पर जाकर शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया। विदित हो कि मारिया ने 457 अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन में शामिल होने का गौरव हासिल किया है। गौरतलब है कि मारिया एक मध्यम किसान की बेटी है और वह प्रतिदिन साइकिल से पेटरवार आकर शिक्षा प्राप्त करती थी। इस मौके पर प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजदेव साहु, बृजेश कुमार त्रिपाठी, विज्ञान शिक्षिका प्रणति मिश्रा , अंबिका कुमारी, चंदन कुमार, संजीव प्रसाद, सताउल्लाह अंसारी, सुरेंद्र साव, संतोष कुमार सिंह एवं खिरोधर...