धनबाद, अप्रैल 17 -- सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता के बाद डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह के परिसर में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र हर्ष राज ने 98.8% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि जिले में प्रथम और राज्य में पांचवां स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या महुआ सिंह और वरिष्ठ शिक्षकों ने हर्ष राज को मिठाई खिलाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा कुमारी (95.2%) और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे विष्णु मोदक व सौरभ कुमार यादव (95%) को भी उनकी उपलब्धि के लिए सराहा गया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में राज लक्ष्मी 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर यह भी पढ़ें- जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.