भागलपुर, मार्च 25 -- बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा में 464 अंक लाकर जिला टॉपर बनी सादिया खातून को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बहुजन समता सेना के संस्थापक अजय रविदास के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सादिया और उनके पिता मोहम्मद इजहार आलम को अंगवस्त्र एवं बाबा साहब के नाम अंकित पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय रविदास ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से समाज मजबूत होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...