आजमगढ़, अप्रैल 24 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत आशा ज्योति बालिका इंटर कॉलेज हरैया में शुक्रवार को छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक कुमार राय, प्रधानाचार्य पुष्पा राय एवं डायरेक्टर दीपक सिंह ने इंटरमीडिएट में जिला टॉपर जागृति सिंह, एवं हाईस्कूल की कॉलेज टॉपर श्रेया मौर्य समेत समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल हुए। उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अभिषेक राय ने कहा कि विद्यालय इन छात्रों की वजह से गौरवान्वित हुआ है। यह भी पढ़ें- आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज में मेधावियों को पहनाए गए मेडल यह भी पढ़ें- एमएल एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.