पूर्णिया, मार्च 24 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।बनमनखी प्रखंड के नगर पंचायत जानकीनगर स्थित ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट के इंटरमीडिएट छात्र रोहित सुराणा ने वर्ष 2026 की परीक्षा में कॉमर्स संकाय में जिला टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह आसकरण सुराणा उर्फ मणिलाल के पुत्र है। उसने 470 अंक प्राप्त किया जो पूरे अंक का 94 प्रतिशत है। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और लगन को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है और वह आगे भी पूरी मेहनत और विश्वास के साथ पढ़ाई जारी रखेंगे। जिला टॉपर बनने की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे जानकीनगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय, नवरत्न सुराणा, विकास सुराणा...