जिला टॉपर मेधावी को किया गया सम्मानित
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- लंदनपुर ग्रंट के गांव तेजापुर में स्थित इंटरमीडियट कालेज तेजापुर के दसवीं के छात्र पीयूष कुमार ने जिले के टॉप टेंन मे आंठवा स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया है। पीयूष कुमार की इस सफलता के लिए विद्यालय के अध्यापको ने माला पहनाकर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया है। गांव झाऊपुर निवासी भगवान दीन का पुत्र पीयूष कुमार इंटर मीडियट कालेज तेजापुर में हाई स्कूल का छात्र था। पीयूष ने 93.33 प्रतिशत अंक लाकर जिले की टॉप टेंन मे आंठवा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक मेढ़ई लाल वर्मा, प्रधानाचार्य कलीम अहमद सहित सभी शिक्षको ने पीयूष कुमार को माला पहना कर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- मेधावियों को किया गया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.