मैनपुरी, मई 4 -- प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और यह साबित कर दिखाया है मैनपुरी की बेटी मानसी गंगा ने। एक साधारण परिवार से आने वाली मानसी ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। सोमवार को मानसी की इस शानदार उपलब्धि पर संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राही ने उन्हें सम्मानित किया और उनके संघर्ष की सराहना की।
मानसी की मेहनत और संघर्ष यूपी बोर्ड में एसीएमडी आवासीय विद्यालय कछपुरा की छात्रा मानसी गंगा ने अभावों के बीच रहकर अपनी मेहनत से जिले में टॉपर बनने का मुकाम हासिल किया है। संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राही ने कहा कि ऐसी बेटियां ही समाज का असली मान हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। भविष्य में उनकी पढ़ाई और करियर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.