महोबा, अप्रैल 29 -- खरेला, संवाददाता। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बेटियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया। एसडीएम ने कहा कि मेधावी सफलता का क्रम जारी रख क्षेत्र का नाम रोशन करें। काशी प्रसाद इंटर कॉलेज ने इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिला टॉपर दिए है। हाईस्कूल में वैष्णवी सोनी ने 96 फीसदी और अन्या गुप्ता 90.40 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। बुधवार को सम्मान समारोह में एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि बेटियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र लगन और लक्ष्य बनाकर तैयारी करें जिससे सफलता मिलना तय है। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सीबू सलमानी को मिली साइकिल सपनों को साकार करने के लिए पढ़ाई के दिनों रातों की नींद छोड़नी पड़ती है। विद्यालय के संरक्...