रांची, अप्रैल 16 -- खूंटी, संवाददाता। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी में गुरुवार को सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोजेश्वर कुमार द्वारा विद्यार्थियों को बधाई देकर की गई। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के छात्र फैसल अंसारी ने 96.2% अंक प्राप्त कर खूंटी जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं युवराज कुमार ने 95.6% और श्रेष्ठ गुप्ता ने 94% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रवीण तूफान टोपनो, गौतम कुमार, प्रशस्त पंडित, प्रिंस पूर्ति, अक्षरा रानी, अनामिका कुमारी, कनक हेंब्रम, रितेश कुमार मोहन तथा प्रशंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.