जिला टॉपर छात्र समर्थ और उसके पिता को किया सम्मानित
कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कालेज के प्रयोगशाला सहायक और उसके जिला टॉपर बेटे को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि कालेज के प्रयोगशाला सहायक ब्रजकिशोर के बेटे समर्थ राठौर ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि पर कालेज प्रशासन ने पिता-पुत्र को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कालेज की टॉपर छात्रा और दूसरे टॉपर छात्र समर्थ को माल्यार्पण किया। प्रवक्ता डॉ.केके झा ने दोनों टॉपर बच्चों को एक-एक हजार रूपये पुरस्कार राशि देकर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने स्कूल बैग एवं समस्त पुरस्कें प्रदान की। इस दौरान परीक्षा प्रभारी प्रवेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.