जहानाबाद, मार्च 27 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के गोपालगंज निवासी खुशबू कुमारी को स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। दरअसल खुशबू इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जहानाबाद जिले में आर्ट्स संकाय में जिले में टॉप की थी। इसी बात को लेकर विधायक ने गोपालगंज उसके घर पहुंचकर उसे सम्मानित करते हुए आगे बढ़ाने की शुभकामना दी। इस मौके पर विधायक ने खुशबू के परिजनों से भी मुलाकात किया और उसके पढ़ाई को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर यदयू घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद केसरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, विनोद शर्मा, भाजपा के नेता धर्मेंद्र केसरवानी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। फोटो- 27 मार्च जेहाना- 29 कैप्शन- घोसी नगर पंचायत के गोपालगंज निवासी इंटर जिला टॉपर खुशबू कुमारी को सम्मानित करते घोसी विधायक रि...