देवघर, जून 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। मूल्य शिक्षा पर आधारित एक प्रतियोगिता परीक्षा ( गीता कॉन्टैक्ट) का आयोजन इस्कॉन देवघर द्वारा किया गया था। जिसमें देवघर के लगभग सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता परीक्षा में देवघर जिला में आर मित्रा स्कूल के छात्र आदित्य पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके पिता अजीत पांडे नीलकंठ विहार हनुमान पथ देवघर के निवासी हैं। आदित्य को उनकी इस उपलब्धि पर बेंगलुरु स्थित इसरो संस्थान के बुलावे पर वहां जाने एवं अनुभव प्राप्त करने का मौका मिला। बेंगलुरु स्थित इसरो संस्थान में पूरे भारतवर्ष से जिला के टॉपर्स को बुलाया गया था। इसरो संस्थान में अनुभव प्राप्त करने के बाद बेंगलुरु स्थित इस्कॉन शेषाद्रीपुरम में इसरो के सोमनाथ द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप पदक एवं प्रमाण पत्...