बिहारशरीफ, मार्च 23 -- जिला टॉपर आशीष का सपना डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करना प्राथमिक से इंटर तक की पढ़ाई की बिहारशरीफ में पिता चलाते हैं किराना दुकान, तो माता गृहिणी फोटो : आशीष साइंस : आशीष रंजन, जिला टॉपर, इंटर विज्ञान। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड की उतरनावां पंचायत के बसानपुर गांव के आशीष रंजन का सपना डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करना है। उन्होंने प्राथमिक से इंटर तक की पढ़ाई बिहारशरीफ में की। जबकि, पिता मनोरंजन कुमार सालों से बिहारशरीफ में रहकर किराना दुकान चला परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। माता सुनैना देवी एक सफल गृहिणी हैं। घर में रहकर ही कभी कभार वे सिलाई कटाई का भी कम कर लेती हैं। ताकि, परिवार को आर्थिक मदद दे सकें। आशीष रंजन ने बताया कि रोजाना आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया। परिवार की माली हालत ऐसी नहीं थी क...