लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाले अर्जित गुप्ता एवं आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट बने पारस कोहली को पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सम्मानित कर बधाई दी। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिला टॉप करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अर्जित गुप्ता के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पंजाबी कॉलोनी निवासी सुधीर कोहली के पुत्र पारस कोहली को आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट बनने पर उनके घर जाकर मिठाई खिलाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पारस कोहली आगामी आठ सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए देहरादून जाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अर्जित गुप्ता ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में लविश और इंटर में वंशिका जिला टॉपर उन्होंने अर्जित की मात...