बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। क्लब में हुई जिला टेनिस टूर्नामेंट में अल्मा मातेर स्कूल, कूर्मांचल नगर के कक्षा 5 के छात्र बुरहान मिर्ज़ा ने जूनियर वर्ग में दबदबा बनाते हुए अंडर-10 और अंडर-12 बालक एकल दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। बुरहान ने दोनों फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन कौशल और संयम का परिचय दिया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे सेटों में हराया। टूर्नामेंट का आयोजन बरेली क्लब में किया गया था, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं जिला टेनिस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट तरुण व्यास ने सभी विजेताओं को बधाई दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल के डायरेक्टर प्रत्यक्ष ढींगरा ने बुरहान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल को अपने छात्र पर गर्व है और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.