पाकुड़, दिसम्बर 13 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ में गुरुवार रात एसडीओ साईमन मरांडी के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जहां से एक पत्थर चिप्स लदे वाहन को बगैर परिवहन चालान के जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई के दौरान टीम में सीओ मनोज कुमार, खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह व नवीन कुजूर के अलावे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार जब टीम के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि चौड़ामोड़ स्थित अमन स्टोन वर्क्स के पीछे एक ट्रक डब्लूबी 59 डी 0060 खड़ी है। ट्रक में करीब 900 सीएफटी पत्थर चिप्स लदे हुए थे। पदाधिकारियों को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर वाहन मालिक एवं चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.