जिला जेल से वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए आजम खां
रामपुर, मई 28 -- सपा नेता आजम खां के खिलाफ टांडा कोतवाली में दर्ज भड़काऊ भाषण के केस में बुधवार को वीडियोग्राफर ने बयान दर्ज कराए। इस केस में अगली सुनवाई12 जून को होगी। वर्ष 2019 में लोस चुनाव के दौरान आजम खां के खिलाफ टांडा कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। आरोप लगाया गया था कि आजम खां ने चुनावी जनसभा के दौरान भड़काऊ भाषण दिया है। पुलिस ने बाद विवेचना आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। इस केस का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को सुनवाई के दौरान वीडियो ग्राफर पंकज कुमार को अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में पेश किया और बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी है। एपीओ स्वदेश शर्मा ने बताया कि इस केस में अब 12 जून को सुनवाई होगी。
फांसीघर की जमीन कब्जाने में चार्जफ्रेम नहीं रामपुर। आजम खां और उनके परिजनों पर गंज कोतवाली में दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.