कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिला कारागार माती में निरुद्ध एक बुजुर्ग बंदी की सोमवार रात में अचानक हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से रेफर होने पर बंदी रक्षक उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए।यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। जिला कारागार माती में निरुद्ध अड़सठ साल के बंदी श्री किसान पुत्र जियालाल स्वास के मर्ज से पीड़ित थे। सोमवार रात में उनकी अचानक हालत बिगड़ गई । जेल अस्पताल से उनको मेडिकल कालेज रेफर किए जाने पर उसे जेल से हेड वार्डन सत्यवीर व बंदी रक्षक नीराज कुशवाहा रात करीब दस बजे उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां रात्रि में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ निशांत पाठक ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर शव मार्च्युरी में रखवाने के बाद पुलिस को मेमो भेजा। उन्होंने बताया की बुजुर्ग बंदी को लाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.