आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए डंडा-प्रहरी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जेल के मुख्य गेट, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे लगभग 200 मीटर के दायरे में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। हाल ही में अयोध्या और कन्नौज जेल से बंदियों के फरार होने की घटनाओं की जांच में कई तरह की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद कारागार विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने का निर्णय लिया है। डीजी जेल पी.सी. मीणा ने प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को डंडा-प्रहरी व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार प्रशासन ने नई सुरक्षा रणनीति तैयार की है। जेलर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य गेट, प्रवे...