जिला जेल में भेंट किए सीलिंग फैन
आगरा, मई 14 -- सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने जेल के कैदियों को गर्मी से राहत दिलाने को गुरुवार को 20 सीलिंग फैन जिला जेल को भेंट किए। इसमें राजीव गुप्ता व विनीत अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट से इन पंखों के सहयोग की अपेक्षा की थी। जेलर नागेश सिंह ने कैदियों के प्रति ट्रस्ट की सकारात्मक सोच व सहयोग की सराहना करते हुए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जेलर नागेश सिंह, जेलर राजेश कुमार राय, शंभूनाथ चतुर्वेदी, पूर्व महासचिव गौतम सेठ, महामंत्री अनिल गोयल एडवोकेट, डा.मोहित गुप्ता, अनिल जैन, रविंद्र अग्रवाल, हरीश वासवानी, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला बंदियों के लिए दिए 35 चश्मे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.