जिला जेल में बंद कांग्रेसियों से बदसलूकी की शिकायत मानवाधिकार आयोग पहुंची
बदायूं, सितम्बर 12 -- बदायूं, संवाददाता।
घटना का विवरण जिला जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को अटसेना गांव में राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी के धरने का समर्थन करने पहुंचे अजीत यादव समेत चार कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस कार्यवाही अजीत यादव को बिनावर थाने में निरुद्ध करने के बाद नेकपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव और चालक सुभाष जाटव को बदायूं जिला जेल भेजा गया। आरोप है कि उसी रात जेलकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.