फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- जिला कारागार में एक बंदी ने रविवार देर रात चुपके से फिनायल पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने जिला कारागार के सुरक्षाकर्मियों को बताया। जिससे जिला कारागार में खलबली मच गई। उसे जिला कारागार अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया गया। वहां से सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां तबीयत में सुधार होने पर सोमवार दोपहर उसे फिर से जिला कारागार भेज दिया। पुलिस ने थाना टूंडला के गांव उसायनी निवासी गुलशन पुत्र विमल कुमार चोरी के मामले में 31 अक्टूबर-2023 को जिला कारागार भेजा था। तब से वह जिला कारागर में बंद है। रविवार रात खाना खाने के बाद सभी बंदी अपनी-अपनी बैरक में सोने के लिए चले गए। उसी दौरान उसने चुपके से फिनायल पी लिया। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि बंदी ने फिनायल नहीं प...