प्रयागराज, मई 2 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। जिला जेल नैनी में बंद कैदियों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षकों ने सभी को समझाने का प्रयास किया तो कैदी उससे भी धक्कामुक्की करने लगे।जिला जेल नैनी के सर्किल नंबर एक में बंद कुछ बंदी टीवी देख रहे थे। उसी दौरान टीवी पर चैनल बदलने को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। वही ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षक ने बंदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सब बंदीरक्षक से ही धक्कामुक्की करने लगे। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ने कैदियों को भेंट किया वॉकर जिसके बाद बंदी रक्षकों ने जेल के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी को पहले अलग अलग बैरक में रखा। जांच के बाद जेल अधीक्षक ने पांच...