सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सलखन। राबर्टसगंज ब्लाक के गुरमा से जिला जेल जाने वाले मार्ग पर घाघर नदी पर पूर्व में बने पुराने पुल को तोड़कर पुनः नये पुल का निर्माण कराए जाने तथा वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग से आवागमन को लेकर लोगों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बनाये गये वैकल्पिक मार्ग पर किये गये अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि संपूर्ण मारकुंडी मीना बाजार सम्पर्क मार्ग के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हो जाने से जहां आये दिन लोगों को जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते आम जनमानस समेत जिला कारागार बंदी वाहन समेत अन्य छोटे-बड़े वाहनों को इस सड़क से आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं मिटीयुक्त सम्पर्क मार्ग में हल्की फुल्की बरसात हो जाने से छोटे बड़े वाहन समेत पैदल भी चलना मुश्किल हो जा रहा...