जिला जेल को चिह्नित भूमि का निरीक्षण, सीमा स्तम्भ लगाने के निर्देश
बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। जिला जेल के नए भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि राजस्व ग्राम नारायणपाली, घोसावती और खड़ीचा का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने किया। उनके साथ एसडीएम सदर राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।सीआरओ के अनुसार मौके पर सीमांकन हो चुका है। सभी कोनों को स्थलीय रूप से देखा गया और झंडी लगाकर सीमा स्तंभ लगाने का निर्देश दिया गया। बताया कि यह काम रविवार से प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि राजस्व ग्राम खड़ीचा, नारायणपाली और घोसावती में 25.286 हेक्टेयर भूमि जिला जेल के लिए खरीदी जाएगी। इनमें से 1.303 हेक्टेयर भूमि सरकारी है। सीआरओ के अनुसार, जिला जेल की उक्त भूमि को कुल 38 करोड़ रुपए में क्रय किया जाएगा, जिसके क्रय अधिकारी जेल अधीक्षक होंगे। यह भी पढ़ें- भौतिक सत्यापन के बाद केंद्रीय विद्यालयों को जमीन मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.