फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। जिला जेल फतेहगढ़ में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात प्रेम कुमार श्रीवास्तव का सोमवार को बीमारी के चलते लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बाराबंकी जिले के थाना व कस्बा बंकी निवासी प्रेम कुमार श्रीवास्तव (57) पिछले 13 वर्षों से जिला जेल में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह लंबे समय से किडनी और लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। यह भी पढ़ें- दीवान को पड़ा हार्ट अटैक, कानपुर रेफर इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जेल की एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों...