जिला जेल के निर्माण को जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी गति
बलिया, जून 20 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में जिला जेल के निर्माण को लेकर पिछले करीब दो सालों से ठंडी पड़ी प्रक्रिया अब जोर पकड़ती दिख रही है। फिलहाल जिस जमीन पर जेल का निर्माण होना है, उन जमीनों की रजिस्ट्री का कार्य प्रारम्भ हो गया है। गड़वार ब्लाक के कोपाचीट सर्की परगना में जेल निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अबतक 48 किसानों से लगभग सात बीघा जमीन की रजिस्ट्री हो भी चुकी है। क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो के साथ राजस्व विभाग की टीम जमीन संबंधित काश्तकारों को इसके लिए जागरुक करने में जुटी है।
जोनल उपायुक्त द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्र पुराने जिला जेल की जमीन पर मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जाना है। साथ में जेल से जुड़ी सेनानियों की स्मृतियों को सहेजने के लिए म्यूजियम भी बनाया जाना है। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.