देवरिया, अगस्त 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला कारागार का डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी अभिजीत आर शंकर ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरन उन्होंने बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जानने क प्रयास किया। कुछ बंदियों ने अपनी समस्याएं बताई तो डीएम ने उसका तत्काल समाधान करा देने का जेल प्रशासन को निर्देश दिया। डीएम व एसपी लगभग एक घंटे तक जिला कारागार में रहे।डीएम ने महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों से भी उन्होंने मुलाकात की। साथ ही बच्चों के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा उनके नियमित टीकाकरण सहित बच्चों से संबंधित अन्य आवश्यक गतिविधियों एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने ...