मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मुंगेर में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक डीएम के संवाद कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एजेंडे में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर गोबरधन बायोगैस संयंत्र के संचालन तक कई अहम मुद्दे शामिल रहे। बैठक में डीएम निखिल धनराज, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, डीपीओ आईसीडीएस,डीएओ, डायरेक्टर अमरेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन पर मंथनसुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीएम को मिले विशेष अधिकार: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। सर...