बेगुसराय, फरवरी 25 -- मंझौल, एक संवाददाता। जलेवार सेवा समिति वत्स आश्रम मंझौल में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। उपाध्यक्ष ई. रौशन कुमार, कमलाकान्त सिंह, विजयशंकर सिंह ने वत्स आश्रम की बेहतर संरचना, आमजन से जुड़ी सुख-सुविधा को लेकर सेवा समिति के मुख्य उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर अपने विचार व्यक्त किए। मोहन सिंह, रामसखा सिंह, शिवशंभू सिंह, रामाज्ञा सिंह, अर्जुन सिंह ने कहा कि वत्स आश्रम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। संपूर्ण राज्य के वत्स समाज के उत्थान एवं उन्नयन में वत्स आश्रम की अहम भूमिका होगी। सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान में संपूर्ण राज्य स्तर पर वत्स आश्रम एक मॉडल के रूप में कार्य करेगा। अशोक सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह गप्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.