कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार। कटिहार जिला जन सुराज कार्यालय में हर वर्ष की भांति रविवार 8 मार्च को संध्या दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। पार्टी के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि गंगा जमुनी तहजीब विरासत में हमें मिली है इसको बरकरार रखने के लिए 2022 में जन सुराज अभियान की शुरुआत हुई थी। लगातार चार वर्ष में हम लोग दावते इफ्तार का आयोजन करते आ रहे हैं। सैकड़ो रोजेदार भाइयों ने आज इफ्तार में भाग लिया एवं अमन चैन और शांति की दुआएं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...