जिला जनगणना हस्तपुस्तिका : आंकड़ों के संग्रहण एवं संकलन के लिए क्षेत्र कार्य 30 अगस्त तक
पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए ग्राम एवं नगर निर्देशिका के आंकड़ों के संग्रहण एवं संकलन के दृष्टिगत संबंधित क्षेत्र कार्य 01 अगस्त से 30 अगस्त तक की अवधि निर्धारित है। इसके सफल संचालन हेतु चार्जवार क्षेत्रीय कर्मी (शिक्षक), पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक,अमीन नामित हैं। जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) जनगणना प्रक्रिया का एक अति महत्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग है। जो जिला के जनसांख्यिकीय, समाजिक-आर्थिक,नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के क्षेत्रीय कार्य के सफल एवं सुगम संचालन के लिए मानक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.