मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह, सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पाकशाला, अस्पताल तथा पुरुष व महिला बैरकों की व्यवस्थाएं जांची। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपील दाखिल करने में आ रही कानूनी समस्याओं के लिए बंदी आवेदन दे सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई होगी। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होने वाले मामलों की सूची जल्द उपलब्ध कराएं ताकि बंदियों को शीघ्र राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.